शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण मंदिर कृष्णानगर से निकली कार्तिक मास की षष्ठम दिवस की प्रभातफेरी रविवार को भक्ति भाव में डूबी रही। सिविल लाइंस स्थित रमेश क्रॉकरी वाले के परिवार ने अपने निज आवास पर प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। प्रातःकाल परिवार के सदस्य सर्वप्रथम मंदिर पहुंचे और भजन-कीर्तन के बीच लड्डू गोपाल व श्रीजी के सिंहासन को अपने घर लेकर आए। वहां दोनों का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के भजन गायकों ने श्रृंगार रस और भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रविंद्र मिश्रा एडवोकेट ने मन मोहिनी सूरत तेरी प्रभु, मिल जाओगे आप कहीं न कहीं भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। गौरव अरोरा ने दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है भजन प्रस्तुत किया तो उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। पार्थ सचदेवा ने हमारे घर श्याम आए हैं और नितिन शर्मा ने तमन्ना फिर मचल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ गाकर भक्ति का रंग और गहरा किया। मनमोहन अरोरा ने मेरे बांके बिहारी का दरबार बड़ा सोहणा है भजन से समां बांधा, जबकि देवेंद्र खुराना ने राधा तेरे बरसाने में गाकर बरसाने की गलियों की झलक प्रस्तुत की।
अंत में अनिल कक्कड़ ने पिया तोड़ दो बंधन आज भजन से श्रोताओं को भावविभोर किया। कार्यक्रम का समापन मेरी भरी मटकिया लै गयो भजन के साथ हुआ, जिसमें भक्तों ने टॉफियां बांटीं और फूलों की होली खेली। तत्पश्चात आरती संपन्न हुई और सभी भक्तों ने प्रसाद रूपी भंडारे का आनंद लिया। मंदिर समिति की ओर से आशीर्वाद स्वरूप डॉ. साहब के परिवार को विनय अग्रवाल, परी नमकीन व दीपक गुप्ता एडवोकेट मीडिया प्रभारी तथा प्रधान सुशील नारंग द्वारा भेंट दी गई। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि रविवार की प्रभातफेरी का स्वागत भी रमेश क्रॉकरी वाले के परिवार द्वारा सिविल लाइंस में दुर्गा होटल के निकट उनके आवास पर किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. गौरव कौशल, सौरभ कौशल, राहुल कौशल, अमित कौशल, कमल मोहन टंडन, गुलशन सेठी, शिविन कक्कड़, अर्चना जयसिंह, पूरनलाल अरोड़ा, राखी अरोड़ा, श्रेय गुप्ता सहित कृष्णानगर मंदिर कमेटी व कॉलोनी के अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



