समाज जागरण
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें लोहिया जी के जीवन, विचार और योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण से हुई। सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने अल्प समय में ही जर्मन भाषा पर अद्भुत पकड़ बनाकर अपने ज्ञान का परिचय दिया। उन्होंने अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि मात्र दो वर्षों में प्राप्त की और जर्मनी से लौटकर अपना जीवन आज़ादी की लड़ाई को समर्पित कर दिया। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत की राजनीति में डॉ. लोहिया का योगदान अमूल्य रहा। उन्होंने समाजवाद को जन-जन तक पहुंचाया और सत्ता के केंद्रीकरण के विरोध में हमेशा आवाज़ बुलंद की। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ. लोहिया विश्व नागरिकता के समर्थक थे। उनका मानना था कि इंसान किसी देश का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का नागरिक है। वह कहते थे कि उन पर मार्क्स, गांधी और नेहरू का प्रभाव रहा, परंतु उन्होंने अपना अलग समाजवादी मार्ग चुना। इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, प्रमुख महासचिव सय्यद रिजवान अहमद, नगर अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, प्रदेश सचिव (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ) विकास चंद्र, उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई, अजफर अली खान, ओंकार सिंह, अवधेश कुमार पाल, सत्येंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्थ यादव, मोनू कुरैशी, नाजिम फारुकी, संतोष कुमार पाल, हाफिज अंसारी, प्रसून कुमार कनौजिया, आकाश यादव, जाफरीन, आनंद शुक्ला, गुफरान खान, देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व सभासद दुर्गेश गुप्ता, असलम अंसारी, राहुल यादव, रानू खान, फहीम, मोहसिन खान, सुरजीत यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



