दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष और महागठबंधन के प्रत्याशी विधायक राजेश राम की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। शुरुआती दौर में कुछ मतदाताओं का विरोध झेल रहे राजेश राम को अब अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का लाभ मिलने लगा है। मतदाताओं में यह धारणा बन रही है कि इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा और नई सरकार में राजेश राम को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।राजेश राम को महागठबंधन के सभी घटक दलों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए महागठबंधन द्वारा घोषित लोक लुभावन योजनाओं का भी राजेश राम को लाभ मिल रहा है।



इन योजनाओं में शामिल हैं हर हाथ को काम,माई बहिन की गारंटी योजना,हर घर को सरकारी नौकरी,200 यूनिट फ्री बिजली,जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी ,महिला सशक्तिकरण,बस में महिलाओं को फ्री यात्रा और संविदाकर्मियों को नियमित करने का वादा किया गया है।हालांकि, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद की खबरें आई लेकिन कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र में राजेश राम की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राजेश राम कई विकास कार्यों को किया है जिसे देखते हुए लोगों ने राजेश राम के प्रति विश्वास व्यक्त करना शुरू कर दिया है। मतदाताओं का समर्थन और महागठबंधन की एकजुटता राजेश राम की जीत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



