मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग।
हेमंत सरकार ने 29 नवंबर को विभिन्न विभागों विभागों में 8792 पदों पर सरकारी नौकरियों में नियुक्ति पत्र बांटा । इसी क्रम में हजारीबाग के सदर प्रखंड के चुटियारो पंचायत से तीन लोगों ने झारखंड सरकार के शिक्षा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।

इसमें लखन शर्मा और मनोज बिहारी दोनों ने शिशु ज्ञान सरोवर सरौनी से पढ़ाई की है तीनों की नियुक्ति सहायक आचार्य के पद पर होने पर खुशी जाहिर करते हुए शिशु ज्ञान सरोवर सरौनी के संस्थापक, शिक्षक और विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं संदेश भेजा है और उनकी कामयाबी पर खुशी जाहिर किया। कहा आपकी सफलता हमें गौरवान्वित करती है और हमें उम्मीद है की इसी तरह से मेहनत करते रहेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। तीनों ने अपनी क्षमता और कौशल का अच्छी तरह प्रदर्शन किया है और हमें विश्वास है कि आप अपने कर्तव्यों का पालन पूरी तरह से करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



