धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लखीमपुर की उषा देवी (35) के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने पति रविंद्र कुमार पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मायके पक्ष के अनुसार, 10 सितंबर को पति रविंद्र ने उषा के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद मायके वालों ने उषा को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।मृतका के चचेरे भाई अतुल ने बताया कि उषा के ससुर ने उसे अपने बैंक अकाउंट का नॉमिनी बनाया था, जिसमें 15 से 20 लाख रुपये थे। ससुर की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी।
आरोप है कि कुछ समय पहले पति रविंद्र ने उषा को बताए बिना उस अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए थे।जब उषा को इस धोखाधड़ी का पता चला तो उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया।
भाई अतुल का आरोप है कि रविंद्र आए दिन उषा के साथ मारपीट करता था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वे तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।उषा देवी की शादी वर्ष 2019 में लखीमपुर जिले के पसगवां क्षेत्र के भोगीपुर मनी निवासी रविंद्र कुमार से हुई थी।वह शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के गोपालपुर तालुके नगरिया की रहने वाली थीं। मृतका की एक साल की बेटी है, जिसका अभी नामकरण नहीं हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



