भगवान विश्वकर्मा का हुआ पूजन

शाहजहांपुर-विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी शुकदेवानंद कालेज के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया । पूजन में मुख्य यजमान विभाग के अध्यक्ष डॉ संदीप अवस्थी रहे ।
कालेज के प्राचार्य प्रो.आर.के आजाद ने विश्वकर्मा जयंती की सबको बधाई दी तथा पूजनोपरांत भगवान विश्वकर्मा की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रो आलोक मिश्रा ने कहा कि विश्वकर्मा सम्पूर्ण विश्व में निर्माण करने की शक्ति के रुप में जाने जाते हैं। भगवान विश्वकर्मा की सृजन शक्ति हम सभी प्राणियों में विद्यमान है, जो सजृन का संदेश देती है। प्रो. आदित्य सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा को आत्मसात कर सबसे पहले स्वयं का निर्माण करना चाहिए जिससे हम संपूर्ण समाज को प्रेरणा दे सकेंगे।
डॉ आलोक सिंह ने कार्यक्रम को व्यापक बनाने की सलाह देते हुए कहा इसमें विज्ञान का प्रयोग अवश्य होना चाहिए। कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप अवस्थी ने कहा भगवान विश्वकर्मा हमें सृजन करने की प्रेरणा देते हैं, यह सृजन ही समाज को वृद्धि प्रदान कर रहा । यह सृजन ही तो है जो मनुष्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहा है।
हिंदी विभाग के आचार्य डॉ. श्रीकांत मिश्रा ने कहा भगवान विश्वकर्मा के नाम का अर्थ है विश्व का करने वाला अर्थात संपूर्ण विश्व के निर्माण की शक्ति का नाम है विश्वकर्मा, इस शक्ति को जब व्यक्ति अपने अंदर उतार लेता है तो वह सृजन शील बन जाता है। डॉ शिशिर शुक्ला ने कहा विश्वकर्मा की आधुनिक परिकल्पना से अवगत कराते हुए कहा इस संपूर्ण विश्व का आधार ही कर्म है इस कर्म को सत्य का आधार लेकर करना ही असली विश्वकर्मा की पूजा है। वाणिज्य विभाग के डॉ विजय तिवारी ने संपूर्ण व्यापार को विश्वकर्मा की चेतना के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा उद्यम से हीन व्यक्ति अपने जीवन का उत्थान नहीं कर सकता। कार्यक्रम में पूजन आचार्य डॉ श्रीकांत मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया । पूजन में डाॅ रजत, डाॅ. राजेश सक्सेना, डॉ सुमित, डॉ.उमेश विशेन, डॉ बलवीर, चंद्रभान त्रिपाठी, विपुल दीक्षित, सहित छात्र छात्राओं ने पूजन में सहभाग किया ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)