ब्यूरो चीफ लखीसराय से अनुराग आनंद की रिपोर्ट ✍️
लखीसराय:- शनिवार को जिले के चानन प्रखंड के मध्य विद्यालय लाखोचक में विद्यालय की बाल संसद व मीना मंच के तत्वावधान में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर आधारित गतिविधि का प्रदर्शन कर छात्रों को प्रकृति पूजा व स्वच्छता तथा नीरोगिता के विषय में जागरूक किया गया।
विद्यालय के संस्कृत शिक्षक सह बाल संसद के संयोजक शिक्षक पीयूष कुमार झा के द्वारा छठ पूजा से संबंधित डाला व भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित करते हुए झांकी प्रस्तुत की गई। शिक्षिका मीरा कुमारी , सीता भारती, रिंकू कुमारी, सितारा कुमारी के द्वारा प्रस्तुत छठ पूजा के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए संस्कृत शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे बड़ा महापर्व है जो कि सूर्य पूजा पर आधारित है ।यह पूरी तरह रोक आस्था पर आधारित है । इस पूजन में व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सबके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती है ।
सूर्य पूजा में किसी भी प्रकार के मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं होती है।इस पूजन में मुख्य रूप से फल को सूप के डाला में रखकर भगवान सूर्य को समर्पित किया जाता है। छठ पूजा का समय वातावरण व मौसम के परिवर्तन का काल है इस समय सूर्य की पूजा हमें निरोग बनाए रखती है । इस अवसर पर सभी छात्रों के द्वारा प्रतीकात्मक रूप से भगवान सूर्य को जल का अर्घ्य प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आनंद कुमार, शिक्षक कृष्ण मुरारी,महेश कुमार आदि उपस्थित थे । गतिविधि का समापना सूर्योपासना के मंत्र से हुआ।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त… - केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न
‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य… - दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर
बिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई… - महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजन
त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक… - सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामद
चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



