google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के दानापुर में अपार्टमेंट से लाखों की हुई चोरी

समाज जगर्नप्तन जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ दानापुर इलाके में स्थित रूपसपुर थाना क्षेत्र के गीतांजलि विहार अपार्टमेंट में मंगलवार की देर रात तीन नकाबपोश चोरों ने सुनियोजित तरीके से दो फ्लैटों को निशाना बनाया और लाखों की ज्वेलरी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। रात के समय जब अपार्टमेंट में सन्नाटा था, तब तीन नकाबपोश चोर सीढ़ियों के रास्ते ऊपर चढ़कर अंदर दाखिल हुए। उनके पास दरवाजे तोड़ने के लिए खास औजार थे, जिससे यह स्पष्ट है कि वे पहले से पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर भूपेश कुमार सिन्हा के फ्लैट नंबर 102 और स्कूल संचालक राहुल कुमार के फ्लैट नंबर 202 को अपना निशाना बनाया।चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बड़ी सावधानी बरती। उन्होंने फ्लोर पर मौजूद अन्य फ्लैटों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए ताकि किसी भी प्रकार की हलचल या हस्तक्षेप न हो सके। इसके बाद उन्होंने दोनों फ्लैटों के भीतर घुसकर हर कमरे की तलाशी ली और कीमती सामान की खोज की। घटना के समय दोनों फ्लैटों के परिवार अपने-अपने कारणों से घर से बाहर थे। भूपेश कुमार सिन्हा अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण दस दिन पहले बेगूसराय चले गए थे। वहीं राहुल कुमार अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में थे। इसी वजह से चोरों को अंदर घुसने और इत्मीनान से सामान खंगालने का पूरा मौका मिला। राहुल कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी ने बताया कि चोरी की जानकारी उन्हें फोन पर मिली। जब वे मौके पर पहुंचीं तो देखा कि फ्लैट के तीनों कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने गोदरेज, अलमारी और बक्से तोड़कर उनकी तलाशी ली। गोदरेज में रखी करीब 6-7 लाख रुपये की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। वहीं, भूपेश कुमार सिन्हा के फ्लैट में चोरी का कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अब तक नहीं हो सका है क्योंकि वे अब तक वापस नहीं लौटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम और रूपसपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। चोरों की गतिविधियां, उनकी संख्या, पहनावा और हथियारों की स्पष्ट तस्वीरें कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं, जो जांच में मददगार साबित होंगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)