google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समस्याओं को दूर कर सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता विधायक टी0 राम

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
प्रधानमंत्री आवासीय योजना(शहरी) श्री साईं सिटी अनौरा, दासेपुर हरहुआ में विकास प्राधिकरण वाराणसी द्वारा हो रहे विकास कार्यों का शिलान्यास करते मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम
ने अपने सम्बोधन में कहा कि समस्याओं को दूर कर सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता में है। देश के पीएम ने गरीबों के हित की कई योजनाएं संचालित कर या साबित कर दिखाया कि भाजपा सरकार जो कहती है उसे वह हर हाल में पूरा करती है। कालोनी में पानी की समस्या के समाधान के लिए दो हैंड पम्प ,गेट पर एक अदद हाई मास्ट , कालोनी में विद्युतीकरण के लिए 10 खम्भे लगवाने सहित ग्रामीण क्षेत्र में वोटर कार्ड बनवाने के लिए चुनाव आयुक्त उत्तर प्रदेश से वार्ता कर निस्तारण करने का कार्य मेरी प्राथमिकता में है।
प्रधानमंत्री आवास सोसाइटी के अध्यक्ष एवम् उपाध्यक्ष द्वारा सोसाइटी में पानी , बिजली ,प्रकाश व वोटर कार्ड बनाने की समस्या से विधायक को अवगत कराया गया। जिस पर विधायक ने त्वरित दो हैंडपंप और एक हाई मास्ट लाइट लगाने का तात्कालिक आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण के अभियंता अरविंद शर्मा तथा उनके सहयोगी , पीएम आवास सोसाइटी के अध्यक्ष शोभनाथ तथा उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सेराज अहमद ,राजशेखर, सन्तोष कुशवाहा, प्रमोद यादव ,भोला चौहान सहित सोसाइटी के अन्य सभी पदाधिकारीगण व क्षेत्र के ग्राम प्रधान सोनू प्रसाद तथा प्रधानमंत्री आवास के सभी लाभार्थी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)