google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लकड़बग्घा ने मां और बेटे को लहूलुहान कर किया गंभीर रूप घायल

परिजन घायलों को उपचार हेतु मध्यप्रदेश के बैढ़न ले गए

ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरकर उतारा मौत के घाट, सूचना पर गांव में शुक्रवार सुबह वनविभाग की टीम रवाना


दैनिक समाज जागरण

संवाददाता हलिया (मीरजापुर):हलिया थाना क्षेत्र के रामपुर पौड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात दस बजे घर सोते समय तेरह वर्षीय बालक नवी मोहम्मद को हिंसक लकड़बग्घा चारपाई से घसीटते हुए घर से डेढ़ सौ मीटर दूर ले जाकर लहूलुहान कर घायल कर दिया।बालक के शोरगुल मचाने पर बगल में लेटी मां जयमुन निशा की नींद खुली तो टार्च जलाकर देखा तो बेटे पर लकड़बग्घा हमलावर था। चीख-पुकार सुनकर बचाने के लिए दौड़ी माता के ऊपर भी लकड़बग्घा हमलावर हो गया और उन्हें लहुलुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल  सुनकर पिता बबुल मोहम्मद की नींद खुली तो देखा पत्नी और बेटे पर लकड़बग्घा हमलावर था शोरगुल मचाने पर लाठी डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने लकड़बग्घा को घेरकर लाठी डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व वनविभाग को दी । ग्रामीणों की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी हलिया अवध नारायण मिश्र शुक्रवार सुबह टीम के साथ पौड़ी रामपुर गांव रवाना हो गए हैं। वहीं घायल मां और बेटे को उपचार हेतु परिजन रात में ही निजी साधन से मध्यप्रदेश के बैढ़न लेकर चले गए। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। लकड़बग्घा के गांव में घुसकर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में रेंजर अवध नारायण मिश्र ने बताया कि लकड़बग्घा की मौत हो गई है। दो लोगों को घायल कर दिया है। लकड़बग्घा को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)