google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देर रात निकली पुलिस अधीक्षक.. शहर के चौक चौराहो मे वाहनों की जाँच एवं गश्ती का लिया जायजा,,,

हिस्ट्रिसीटर,गुंडे बदमाशो पर कार्यवाही के दिए निर्देश

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने शनिवार की रात विभिन्न थाना क्षेत्रों के चौक चौराहो में रात्रि गश्ती का जायजा ले कर निरीक्षण किया।

शनिवार की रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा शहर में आकस्मिक निरीक्षण कर अपराधों की रोकथाम, सजकता, सहायता, संदिग्ध व्यक्तियों चेकिंग, गुंडा बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिसिंग एवं आमजनों से रूबरू होकर कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पोलिसिंग में सक्रिय रहते हुए ड्यूटी करने पर जोर दिया. वर्तमान में लगातार विडियो वायरल होने के संबंध में सभी अधिकारियो को तत्काल अद्यतन स्थिति स्पष्ट करने के लिए सभी को निर्देश दिए, यहाँ तक तत्काल जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित में शेयर करने का निर्देश भी दिया,पेट्रोलिंग सतत बढ़ाने, पीसीआर वाहन बढ़ाने तथा रात्रि गश्त करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए,पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद जिले के पुलिस अधिकारी रात को निकले और देर रात घूमने वालो को रोककर पूछताछ की,यहाँ तक वाहनों की भी जाँच की,एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने चौक चौराहो पर खड़े होकर बेवजह घूमने वालो को भी समझाइश दी,यहाँ तक रात 10.30 बजे तक दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए.साफ चेताया गया की अगर निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई।

  • समाज जागरण: 14 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
    नई दिल्ली। बदलते दौर में जब  समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी  पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया,  राजनीति, अपराध,  शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
  • सोनभद्र।। 40 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में ग्रामीणों का प्रदर्शन
    बड़होर में बिजली संकट से बढ़ी परेशानी, जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा; जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन समाज जागरण/आदिवासी सुनील त्रिपाठी सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के ग्राम बड़होर में कंपोजिट विद्यालय के सामने लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 40 दिनों से खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर…
  • सोनभद्र: खबर छपने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़
    छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़…
  • 27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपाल
    जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में…
  • तीज व्रत से केवल भगवान की प्राप्ति नहीं, तन-मन को मिलती है संतुष्टि : आशा यादव
    मेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा तीजोत्सवसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)