google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 7 और 8 सितम्बर को हिसार में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 7 और 8 सितम्बर को हिसार में, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष रूप से रहेंगे मौजूद
उकलाना से पूर्व प्रत्याशी मनजीत रंगा के नेतृत्व में पहुंचेंगे सैंकड़ों कार्यकर्ता

हिसार/उकलाना मंडी(राजेश सलूजा): उकलाना विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता मनजीत रंगा ने 7 और 8 सितम्बर को हिसार व आदमपुर में होने वाली रैली को लेकर गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाया।
उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 7 सितंबर को हिसार पहुंचेंगे और मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और 8 सितम्बर को तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे।
रंगा ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश के कोने कोने से यूथ और कॉलेजों के छात्र शिरकत करेंगे। इसका मकसद प्रदेश और देश को नंबर वन बनाने को लेकर चर्चा करना रहेगा। । इस मिशन की लॉन्चिंग प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने को लेकर चर्चा होगी जिसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।
उकलाना विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नरसीराम गढ़वाल ने कहा कि हमारे लिए बड़े सौभाग्य और गर्व की बात है कि हमारे नेता काफी समय बाद हिसार की धरती पर पहुंच रहे हैं। दो दिनों के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हम जी जान एक कर देंगे और उकलाना विधानसभा से सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ रोहताश सिहाग भैणी बादशाहपुर, डॉ. महेन्द्र, ईश्वर हुडडा सहित कई साथी मौजूद थे।

  • समाज जागरण: 14 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
    नई दिल्ली। बदलते दौर में जब  समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी  पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया,  राजनीति, अपराध,  शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
  • सोनभद्र।। 40 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में ग्रामीणों का प्रदर्शन
    बड़होर में बिजली संकट से बढ़ी परेशानी, जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा; जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन समाज जागरण/आदिवासी सुनील त्रिपाठी सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के ग्राम बड़होर में कंपोजिट विद्यालय के सामने लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 40 दिनों से खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर…
  • सोनभद्र: खबर छपने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़
    छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़…
  • 27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपाल
    जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में…
  • तीज व्रत से केवल भगवान की प्राप्ति नहीं, तन-मन को मिलती है संतुष्टि : आशा यादव
    मेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा तीजोत्सवसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)