समाज जागरण नीरज कुमार पाण्डेय रोहनिया वाराणसी
हाथरस में सत्संग में भगदड़ होने से सैंकड़ों श्रद्धालुओं की मौत होने की घटना से मर्माहत राजातालाब तहसील के अधिवक्ताओं ने बार में बैठक किया और शोक प्रस्ताव पारित कर सम्पूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया।
बैठक में अधिवक्ता गण 2 मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि दिए और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना किये।
बैठक में तहसीलद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखराज प्रजापति महामंत्री नागेश उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रामजी, छेदी यादव, सर्वजीत, सुनील, भूपेंद्र, दीपक त्रिपाठी केशव वर्मा ,रविंद्र पटेल, अशोक कुमार वर्मा, अवधेश सिंह यादव ,नरसिंह यादव सहित तमाम अधिवक्तागण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



