समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह के निर्देश पर विकास खंड के पंचायत सचिवो और सेक्टर एडीओ ने सीएम आवासो के लिए पात्र लाभार्थियो के चयन के लिए ग्राम पंचायतो का भ्रमण किया।
इस क्रम मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने पुआरी खुर्द,पलिया शम्भूपुर तथा नोनौटी ग्राम पंचायतो मे भ्रमण करके पात्रता की जाँच की ।
सचिव सीमा यादव और रोजगार सेवक राजेश कुमार भी शामिल रहे।
एडीओ सहकारिता ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के लिए पात्र वनवासी ,विधवा (18 से 40 वर्ष की आयु तक) और दिव्याँग लाभार्थियो का चयन किया गया।
उन्होने कहा कि यदि उक्त श्रेणी के अतिरिक्त पात्र परिवार मिलते है तो उन्हे प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्रता सूची मे शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



