google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: लक्ष्मी नारायण मंदिर में संपूर्ण रामायण पाठ से नववर्ष 2026 का स्वागत

नोएडा। नववर्ष 2026 के पावन आगमन के अवसर पर सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार 03 जनवरी 2026 को हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप संपूर्ण रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे आरंभ हुआ यह दिव्य पाठ रविवार 04 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

मंदिर के प्रमुख पंडित पंडित शितेश झा एवं उनके 10 विद्वान सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामायण पाठ कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में राम नाम की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

रामायण पाठ के समापन के पश्चात ब्रह्मभोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए फल एवं लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भक्तों के स्वागत एवं व्यवस्था संचालन में मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं मंदिर महिला मंडल की विशेष भूमिका रही। आयोजन की सफलता पर मंदिर समिति के प्रधान आर.एन. गुप्ता एवं महासचिव ओ.पी. गोयल ने पंडित शितेश झा एवं उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)