google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साहित्य अकादमी के तत्वाधान में व्याख्यान एवं रचना पाठ का आयोजन आज

शहडोल । रचनाकारों के सृजन एवं साहित्य को समर्पित संस्था मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के तत्वाधान में व्याख्यान एवं रचना पाठ का आयोजन आज 25 जुलाई को किया जाएगा। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने बताया कि
संस्कारधानी जबलपुर के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सेठ गोविंद दास की स्मृति में व्याख्यान एवं रचनापाठ का यह साहित्यिक अनुष्ठान साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निदेशक विकास दवे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है ।
यह आयोजन आज 25 जुलाई को पंडित एस एन शुक्ल विश्वविद्यालय पुराना परिसर के सभागार में आयोजित किया जाएगा। शहर के सभी साहित्य प्रेमी इस समारोह में उपस्थित होकर व्याख्यान एवं काव्य पाठ का आनंद उठा सकते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)