दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 24 जुलाई 2024 नगर पंचायत क्षेत्र नबीनगर के भवानोखाप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में अषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि वेदव्यास की जन्मोत्सव गुरु पूजन के रूप मे मनाया गया।।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवम आचार्यों द्वारा महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया।

वहीं गुरु की महिमा प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्रा,आचार्य अंजनी कुमार तिवारी, आचार्य तीरथ पांडे एवं अन्य आचार्यों ने कहा कि गुरु ही हमें आज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान की प्रकाश की ओर ले जाकर हमें मुक्ति दिलाते हैं। इसलिए गुरु की महिमा सर्वोपरि है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवम छात्र/छत्रा उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



