
फोटो
खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने सोमवार को जयनगर प्रखंड के बरही गाँव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत बनने वाली पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. बरही गाँव में जनक साफी के घर से अयोधी पासवान तक बनने वाली पीसीसी सड़क का उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा सड़कें विकास का मेरूदंड मानी जाती है क्योंकि सड़कें जहाँ आवागमन में सहुलियत प्रदान करती है वहीं यह सभी प्रगतियों के लिए मार्ग प्रशस्त करती है. बरही गाँव में पीसीसी सड़क निर्माण के उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता ऊधव कुंवर, प्रमिला पूर्वे, हरिश्चन्द्र शर्मा, पूर्व मुखिया वीर बहादुर चौधरी, किशुनदेव सहनी, कृष्णदेव साह, रामचन्द्र पासवान, रामललित शर्मा, अजय पूर्वे, रामदयाल महतो, रामचन्द्र साह,रामवली दास समेत अन्य उपस्थित थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



