google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खेतो के रास्ते में मिला गुलदार का शव, देखने वालों की जमा हुई भीड़, जांच में जुटे वन विभाग के अफसर*।

* अजमल हसन दैनिक समाज जागरण । अफजलगढ क्षेत्र ग्राम शाहपुर जमाल मे एक खेतों के रास्ते गुलदार का शव क्षतिग्रस्त मृत अवस्था में पाया गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दो गुलदारो बीच आपसे के हमले से गुलदार की मौत हुई होगी।जानकारी अनुसार गांव शाहपुर जमाल खेतों के बीच जाने वाले रास्ते में ब्रहस्पतिवार को एक गुलदार का शव क्षतिग्रस्त अवस्था पड़ा मिला मृतक गुलदार की खबर गांव में आग तरह फ़ैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनविभाग को दी जिसपर वन विभाग टीम मौके पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गए। जहा पशुओं चिकित्सक अधिकारी धरेंद्र कुमार द्वारा गुलदार के शव‌ का मेडिकल परीक्षण किया गया गुलदार उम्र लगभग छ- सात महीने का बताया गया इस मौके पर ग्राम प्रधान वीर सिंह वन विभाग दरोगा जगत सिंह राणा सुनील कुमार राजोरा आदि वनकर्मी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)