google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रिश्वत लेते उपहारा थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण

गौतम कुमार , अनुमंडल संवाददाता दाउदनगर

औरंगाबाद (बिहार)
पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने
औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को गुरुवार को सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर लिया है। औरंगाबाद जिला में यह पहला मामला नहीं है। थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद जिले में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि अढ़ाई साल पूर्व 2021में गुरुवार को गोह थानाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार को 30 हजार रुपया रिश्वत लेते निगरानी के टीम ने धर दबोचा था।

ठीक उसी तरह आजउपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता ने 20 हजार रुपया रिश्वत ले रहे थे कि उसी समय पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने रुपया लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी की टीम ने इसकी जानकारी औरंगाबाद पुलिस को नहीं दी है। वहीं निगरानी की टीम ने उपहारा थानाध्यक्ष को अरवल ले जाकर पूछताछ की जा रही है। खबर संकलन के दौरान विशेष जानकारी मिलने पर बताई जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)