google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मध्यप्रदेश सड़क हादसे: मुख्यमंत्री योगी ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

समाज जागरण

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यानाथ नें मध्यप्रदेश में हुई सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्ति किया है साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त हुए सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री .योगी आदित्यनाथ नें मृतकों के परिजनों को दो लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार की सहायता दिये जाने के निर्देश दिये है। श्री योगी नें मृतकों के पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश तक पहुँचानें के लिए मध्यप्रदेश के सीए शिवराज सिंह से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश से अधिकारियों की टीम राहत कार्य में सहयोग हेतु रवाना की। एडीएम एवं एएसपी अपनी टीम के साथ जा रहे है जहाँ पर राहत कार्य में मदद करेंगे।


बताते चले कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 3 वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से लगभग 15 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा एमपी-यूपी की सीमा को जोड़ने वाले नैशनल हाईवे 30 पर हुआ है। ये सभी मजदूर दिवाली मनाने घर जा रहे थे। घटना की जानकारी लगने के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को त्योंथर सिविल अस्पताल के साथ ही रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)