दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के खपिया गांव में समकालीन अभियान के तहत छापेमारी के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चितरंजन कुमार पिता नवल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 150 लीटर चुलाई महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।एक अन्य तस्कर अपनी मोटरसाइकिल और 150 लीटर चुलाई महुआ शराब छोड़कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि कुल 300 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब, 2 मोटरसाइकिल जप्त किया गया है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में बताया गया कि शराब और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई समकालीन अभियान के तहत की गई है। शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



