google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लिटिल एंजेल अकादमी में रंगोली, ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

दीपावली के अवसर पर आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर किया गया सम्मानित

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा। प्रखंड के सरैयाचट्टी स्थित पाठक टोला में संचालित लिटिल एंजेल अकादमी में दीपावली के अवसर पर रंगोली, ड्राइंग एवं निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग थीम पर रंगोली एवं ड्राइंग बनाने का विषय दिया गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता के लिए पर्यावरण बचाओ, जल ही जीवन है और नारी सशक्तीकरण जैसे विषय निर्धारित किए गए थे। बच्चों ने रंगों और शब्दों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक संदेशों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

ड्राइंग प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

ड्राइंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा तीन की स्मृति ने प्रथम, प्रियल सिंह ने द्वितीय तथा राधा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा दस के सूरज केशरी और कक्षा पांच के पीयूष ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा सात की श्वेता एवं कक्षा पांच के विराज रहे, जबकि कक्षा नौ के आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रंगोली में नारी सशक्तीकरण की थीम रही आकर्षण

रंगोली प्रतियोगिता में नारी सशक्तीकरण थीम पर आकर्षक रंगोली बनाने वाली भव्या, अदिति, पायल, परिधि एवं परी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धरती बचाओ थीम पर रंगोली बनाने वाली सृष्टि, आलोक, सत्यम एवं सोनू की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं सेव वाटर थीम पर रंगोली बनाने वाली आस्था, अंजली, कोमल, कुमकुम एवं अन्नू की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा आयुष, युवराज, अंकुश, आभाष, राजनंदिनी, अंकिता, सृष्टि, रचना एवं रिया सहित अन्य विद्यार्थियों की रंगोलियों को भी खूब सराहना मिली।

निबंध प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा पल्लवी ने प्रथम, कक्षा पांच के अंश ने द्वितीय तथा प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य मनीष पाठक ने उनके स्थान के अनुरूप गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य मनीष पाठक ने कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। शिक्षकों ने प्रतियोगिताओं के आयोजन से लेकर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन तक महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)