google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*लिटिल एंजेल अकादमी में प्रथम प्रधानमंत्री नेहरूजी की जयंती सह बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया*



पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण

पदमा : प्रखंड के सरैया पाठकटोला स्थित लिटिल एंजेल अकादमी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य ने नेहरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ की।


ज्ञात हो कि पंडित नेहरू के जन्मदिवस को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में विद्यालय में विभिन्न आकर्षक एवं मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।
बच्चों की खुशी को दोगुना करने के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्कूल परिसर में सहभोज (कम्युनिटी लंच) की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें सभी बच्चों ने मिलकर भोज का आनंद लिया।
विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार पाठक ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों की समझ बढ़ती है तथा विद्यालय के प्रति आत्मीयता भी विकसित होती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)