समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
प्रदेश को पोलियो-मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ प्राथमिकता में सेवापुरी ब्लाक के हर सरकारी स्वास्थ केंद्र पर रविवार से सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू हुआ। यह अभियान 22 दिसंबर तक चलेगा। स्वास्थ कर्मचारी ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक देना है।रविवार को सेवापुरी ब्लाक के हरिहरपुर,जंसा,बरेमा, रामेश्वर, जग्गपट्टी सहित अन्य स्वास्थ केंद्रों पर बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई गई। वही बरेमा उप स्वास्थ केंद्र पर कुल 108 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई गई।
ए एन एम राधा कुमारी,आशा ममता विश्वकर्मा, आशा रीना देवी सहित अन्य कर्मचारियों ने पोलियो अभियान को सफल करने में सहयोग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



