समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ क्षेत्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरहुआ डॉ0 संतोष कुमार द्वारा पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन आयुष्मान आरोग्य मन्दिर लमही उपकेंद्र पर बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाकर किया गया।
एएनएम सविता यादव, आशा कार्यकर्ता सावित्रीदेवी , किरण देवी ने कई बच्चों को प्रभारी चिकित्साधकारी के नेतृत्व में दवाई पिलाई।
प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने कहा कि 14 दिसम्बर से 22दिसम्बर तक चलने वाले अभियान में 0 से5 वर्ष तक के बच्चों को खतरनाक जानलेवा बीमारी से निजात दिलाने व सुरक्षित रहने के लिए 15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक घर-घर जाकर छूटे हुए सभी बच्चों को दवा पिलायेंगी
आज रविवार के दिन 110 बूथ ,आठ मोबाइल टीम,4 सेक्टर सुपरवाइजर और 24 सुपरवाइजर लगे रहे जो हर टीम की मॉनिटर किया। इस बार ब्लाक क्षेत्र में 39419 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य प्राप्त है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



