मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ0, धर्मवीर तिवारी रहे मौजूद
अरविन्द गुप्ता/ समाज जागरण
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की राशी जनपद सोनभद्र के भी सभी ब्लाकों में किया गया तथा राबर्ट्सगंज ब्लॉक में इसका सीधा प्रसारण हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के मौजूदगी में किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी कार्यक्रम का संयोजन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल सिंह ने किया सभी ने डिजिटल एल ई डी के माध्यम से संपूर्ण प्रसारण देखा तथा प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना, प्रसारण के बाद मुख्य अतिथि धर्मवीर तिवारी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है वो करती है आज तक भाजपा ने देश की जनता से जितने वादे किए उसको समय से पहले पूरा किया आज लगभग 21 हजार करोड़ रुपए सीधा किसानों को दे कर नरेंद्र मोदी जी ने पुनः भाजपा की इस विश्वनीयता की पुष्टि कर दी, आज भाजपा के सरकार ने देश को आर्थिक ही नहीं बल्कि शक्ति के रूप में भी सामर्थ्य शाली बना दिया है जिससे देश आज सुख और शांति तथा समृद्धि की ओर बढ़ रहा है, देश खुशहाली की ओर बढ़ रहा है दुनिया भर में देश का मान सम्मान बढ़ रहा है लेकिन देश के विपक्षी दलों को भारत की बढ़ती हुई यह आन बान शान उनके सीने में शूल की तरह चुभ रही है क्यों कि यह उनके विदेशी आकाओं को पसंद नहीं आ रहा हम यह कह सकते है कि वर्तमान विपक्ष विदेशी एजेंट की तरह प्रदर्शन कर रहा है किंतु भाजपा सरकार मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मोदी जी के नेतृत्व में इसकी गारंटी पर कोई शक नहीं है विशिष्ट अतिथि यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा जिस प्रकार मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता के योजनाओं और हक के पैसे बिना किसी कट, कमीशन और लीकेज के सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है उससे देश की जनता का विश्वास भाजपा सरकार और मोदी जी के ऊपर लगातार बढ़ता जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने सर्व प्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सम्मानित किसानों का अभिवादन किया सभी का ब्लॉक सभागार में आभार व्यक्त किया तथा मोदी जी को आभार ज्ञापित किया कि उन्होंने देश के किसानों को एक झटके में 21 हजार करोड़ रुपए दे दिए जिससे वो अपनी जरूरतों को पूरा कर सके, उन्होंने कहा कि की हमारी भाजपा सरकार देश के चहुमुखी विकाश के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कररही है चाहे वो सेना और डिफेंस क्षेत्र में हो सड़कों और रेल विकाश हो या देश के रोजगार हो या ग्रामीण विकाश हो सरकार लगातार देश के विकाश के लिए काम कर रही है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, मंडल अध्यक्ष नगर विनय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कमलेश खाम्बे, पूर्व जिलामंत्री सुरेश शुक्ला, मंडल महामंत्री अनुपम शुक्ला, समेत सैकड़ों किसान और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे



