मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा श्रद्धा सिंह को मुंबई महिला युवा अध्यक्षा के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भैरों सिंह चौहान जी एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री रणविजय सिंह जी के दिशा-निर्देश एवं सहमति से की गई है।
नियुक्ति के बाद श्रद्धा सिंह ने कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाजहित के कार्यों को मजबूती के साथ आगे ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगी। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा लंबे समय से क्षत्रिय समाज के हितों एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए कार्यरत एक प्रमुख संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



