कलेक्ट्रेट बिजनौर में हुई राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक कलेक्ट्रेट बिजनौर हुई, यूपी जिला अधिकारी रितु रानी चौधरी बिजनौर को सौंपा ज्ञापन
बोले एम आर पाशा-कुछ गुंडा प्रवृति के लोग विकलांग संगठन की आड़ में अवैध गतिविधियों को दे रहे अंजाम फर्जी विकलांग संगठन
बनाकर पुलिस थानों व सरकारी कार्यालय पर पर नाजायज दवाव बनाकर करते हैं जमकर दलाली करते हैं, ऐसे दलाल प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी दलाली बंद की जाए और कार्यालय में इनका घुसना बंद किया जाए
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनता बिजनौर
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक कलेक्ट्रेट बिजनौर में हुई। बैठक में दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा, गरीब वर्गों की समस्याओं को लेकर मंथन हुआ। दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बिजनौर में आयोजित बैठक में जनपद भर से आए दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़कर
हिस्सा लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम आर पाशा के समक्ष रखा। इस दौरान जनपद बिजनौर में फर्जी संगठनों की बाढ़ आई हुई है 10, 20, लोग लेकर दिव्यांग के नाम से संगठन बनाकर दिव्यांग जनों के साथ, विधवा, बुजुर्ग गरीब वर्ग, के साथ जमकर दलाली करते हैं उनकी दलाली पर रोक लगाई जाए, इसके सहित जनपद से जुड़ी कई गंभीर दिव्यांगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत दिव्यांगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक मांग पत्र उप जिला अधिकारी रितु रानी चौधरी बिजनौर को सौंपा गया। मांग पत्र में विशेष रूप से बिजनौर जनपद में बिना लाइसेंस संचालित होटलों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम आर पाशा ने कहा कि ऐसे होटल नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो
रहा है। जिला प्रभारी मास्टर अफजाल ने कहा कि इसके अतिरिक्त, प्रदेश स्तरीय आह्वान पर एक अलग मांग पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम प्रेषित किया गया। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने कहा कि कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग विकलांग संगठन की आड़ में अबैध गतिविधियों को अंजाम दे
रहे हैं। ऐसे लोग फर्जी विकलांग
संगठन बनाकर पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारियों पर नाजायज दबाव बना रहे हैं तथा निर्दोष लोगों की जमीनों पर कब्जा करने जैसे कृत्यों में संलिप्त हैं। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने मांग कि ऐसे फर्जी विकलांग संगठनों और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि वास्तविक दिव्यांगों की छवि खराब न हो और कानून का दुरुपयोग रोका जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कार्यकारी रोहित कुमार ने कहा कि संगठन हमेशा दिव्यांगों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ता रहेगा और किसी भी प्रकार की अराजकता या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान ने कहा कि यदि दिव्यांगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए वाध्य होगा। अंत में संगठन की एकजुटता व विकलांगों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। बैठक में एम आर पाशा, सुशील कुमार, मास्टर शहजाद गोविंदपुर वाले, नकुल कुमार, सितारे आलम, इंतजाम, नवाजिश, कालूराम, मोहम्मद आजम खान, धर्मेंद्र सिंह, दाऊद खान, पिंकी देवी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशा चौधरी, काजल देवी, कोमल देवी, सुशीला, कमला देवी, कालूराम, नाजिम मलिक, दिलशाद, फहीम सिंघा वाले, फहीम रायपुर,आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



