google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाराजा अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल में हुआ ‘सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम’ का आयोजन

कुलदीप सिंह
लखीमपुर खीरी।

शनिवार को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज के तत्वावधान में विद्या भारती की योजनानुसार अन्य संपर्कित विद्यालयों के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल परिसर में ‘सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्या शुभा त्रिवेदी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में नीति गुप्ता (सलाहकार, महिला थाना लखीमपुर) एवं रेखा भल्ला (समाजसेविका) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता नीति गुप्ता ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार के सभी सदस्यों के साथ संवाद, साथ बैठकर भोजन करना तथा सुख-दुःख में एक-दूसरे का साथ देना ही कुटुंब प्रबोधन का उद्देश्य है। इससे बच्चों में संस्कार, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेविका रेखा भल्ला ने कहा कि प्रत्येक माता को अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सके।

कार्यक्रम अध्यक्ष शुभा त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त परिवार में रहने से बच्चों में कर्तव्यबोध, सहयोग और संस्कार विकसित होते हैं।

इस अवसर पर समाज की चार विशिष्ट माताओं पल्लवी कश्यप, आरती मिश्रा, तुलसी कश्यप एवं विद्या देवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए आरती मिश्रा एवं रूही ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और भविष्य में भी निरंतर होने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की माताओं ने भारत की महान विदुषी महिलाओं—राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इंदिरा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, आनंदीबाई जोशी एवं सावित्रीबाई फुले—के विभिन्न रूपों का सजीव प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की संयोजिका आराधना मिश्रा एवं रेखा गुप्ता रहीं। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)