रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण बिक्रमगंज बिक्रमगंज
रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन रविवार को घरों और मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ लग गई। शहर के धनगाई वाली देवी मंदिर,रजिस्ट्री कार्यालय समीप देवी मंदिर,सासाराम रोड सब्जी मंडी समीप देवी मंदिर,तेंदुनी मां काली मंदिर,मां आस्कामिनी मंदिर,नगर परिषद धारूपुर वार्ड 21 में अवस्थित मां काली मंदिर,दिनारा नगर पंचायत अंतर्गत मां यक्षिणी भवानी भलुनी धाम,काराकाट प्रखंड अंतर्गत काराकाट बाजार पर अवस्थित मां दुर्गा मंदिर संझौली बाजार स्थित मां काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। शारदीय नवरात्र में इस समय रोजाना देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लग रहा है। मंदिरों के आसपास शाम को रोजाना मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। काफी भक्तों ने नवरात्रि के तीसरे दिन उपवास रखा और मंदिरों में पहुंचकर मनोकामना मांगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



