google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तपोभूमि जटेला धाम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने की महामहिम राज्यपाल से मुलाकात

दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )

भिवानी। तपोभूमि जटेला धाम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने महामहिम राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष जी से मुलाकात की। तपोभूमि जटेला धाम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि स्वामी नितानंद महाराज जी के 225 वें निर्वाण दिवस पर आश्रम द्वारा देश भर के कई राज्यों में एक लाख पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल पेश की गई है। उन्होंने बताया कि महामहिम के समक्ष आश्रम द्वारा अध्यात्म,योग,आयुर्वेद के बढ़ावे के साथ नशा मुक्त भारत अभियान,सनातन धर्म, शिक्षा एवं आयुर्वेद चिकित्सा तथा समाज कल्याण कार्यों की जगाई जा रही अलख एवं संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी । महामहिम राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने बहुत ही गंभीरता से आश्रम द्वारा रखी गई रिपोर्ट को सुना और मुलाकात एवं चर्चा काफी सार्थक रही। महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि आज के समय में जल एवं भूमि प्रदूषण हमारे लिए गंभीर एवं विकराल चुनौती है । पर्यावरण संरक्षण देश के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। हमें जल संरक्षण एवं भूमि सुपोषण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। इस मुलाकात में उनके संग राज्य रेड क्रॉस वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी,रघुबीर सिंह,आशीष कादियान,भारतीय शिक्षण मंडल हरियाणा प्रांत प्रचार सह प्रमुख ऋषि शर्मा,गौरव अंतिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)