google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सार्वजनिक जुआ अधिनियम में सात जुआड़ी गिरफ्तार

रायपुर थाना क्षेत्र के रईया गांव से शनिवार की भोर में हुई गिरफ्तारी।

ब्यूरो समाज जागरण

खलियारी/ सोनभद्र। रायपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के रईया गांव में खेल रहे सात जुआड़ी जुआ खेलते पकड़े। जिन्हें पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। अभियुक्तगण के पास ताश के फड़ से 3500 रुपया व जामा तलाशी से 8220 रुपए बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्त गण 32 वर्षीय अरविन्द पाण्डेय पुत्र रामदुलारे पाण्डेय निवासी बन बहुआर, 34 वर्षीय राजन पाण्डेय पुत्र रामप्रसाद पाण्डेय निवासी जसौलिया, 30 वर्षीय राजेश यादव पुत्र प्रभू यादव निवासी बुढिबार, 47 वर्षीय रामविलाश पुत्र इन्द्रेव निवासी खलियारी, 35 वर्षीय वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी खलियारी, 32 वर्षीय रामबाबू पुत्र काशीदास निवासी बैनी, 41 वर्षीय मोतीलाल पुत्र रामप्यारे निवासी खलियारी आदि पते के रहने वाले हैं। रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों को मुकदमा संख्या 162/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में दर्ज कर थाना स्तर पर ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)