google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

BreakingNewa: महाराष्ट्र जा रहा ट्रक शॉर्ट सर्किट से धूं-धूं कर जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई

समाज जागरण | मीरजापुर

मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी–रीवा हाईवे पर बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा होते–होते बच गया, जब महाराष्ट्र की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक वायर शॉर्ट सर्किट होने से धूं-धूं कर जलने लगा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त चालक वाहन से नीचे उतरकर चाय पी रहा था, जिससे उसकी जान बच गई।

चाय पीकर लौटने पर आग की लपटें देख दंग रह गया चालक


प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटूलिया गांव निवासी चालक लुकमान पुत्र सोहराब अली पश्चिम बंगाल से ट्रक में डायना माइट (एलुमिनियम सामान) लादकर महाराष्ट्र जा रहा था।
सुबह लगभग 5 बजे ट्रक चालक तुलसी गांव के पास ट्रक रोककर चाय पीने गया। जैसे ही वह ट्रक के पास लौटा और चालक साइड का गेट खोला, तभी अंदर से तेज धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

चालक के अनुसार—
“वायर शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग भड़क गई। कुछ ही सेकेंड में पूरा केबिन आग की चपेट में आ गया।”

स्थानीय लोगों ने दी सूचना, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
आग बढ़ती देख स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुजीत सेठ को इसकी जानकारी दी।
थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का बड़ा हिस्सा जलकर नुकसानग्रस्त हो चुका था।

हादसे में बड़ा नुकसान, लेकिन चालक की जान बची
फायर ब्रिगेड व पुलिस ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन ट्रक के केबिन और लोडिंग पार्ट में काफी नुकसान हुआ। हादसे से हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)