श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पितृ पक्ष में भागवत श्रवण का बताया विशेष महत्व
नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस कथा पंडाल भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य के साथ अजामिल उपाख्यान और भगवान श्री नरसिंह अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे।
आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार की राह दिखाने वाला दिव्य मार्ग है। अजामिल प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान का नाम जीवन के अंतिम क्षणों में भी मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने में समर्थ है।
उन्होंने भगवान श्री नरसिंह के अवतार का वर्णन करते हुए भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान की भक्तवत्सलता का संदेश दिया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया गया कि सच्ची और निष्काम भक्ति के सामने बड़ी से बड़ी विपत्ति भी टिक नहीं सकती।
पितृ पक्ष में भागवत श्रवण का विशेष महत्व
पितृ पक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने कहा कि इस अवधि में भगवान का स्मरण, श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण और पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण विशेष फलदायी माना गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने और अपने जीवन में सदाचार अपनाने का आह्वान किया।
कथा के दौरान पूरा पंडाल “जय श्री राधे”, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” और “जय गोपी चित्तचोर प्रभु” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते और भगवान के नाम का संकीर्तन करते नजर आए।
संतों ने व्यास पीठ का किया नमन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी श्री बालक योगेश्वर दास महाराज, बद्रीनाथ, आचार्य स्वामी बालमुकुंदाचार्य जी महाराज, विधायक हाथोज धाम, जयपुर तथा उप मुख्य अतिथि स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज और श्री सुरेश चौहान, सीएमडी सुदर्शन चैनल की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों ने व्यास पीठ का नमन कर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं श्री मधुसूदन दादू ने आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता रहे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष श्री संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल पर पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की गई है। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की जा रही है।
कार्यक्रम में सचिव श्री अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष श्री अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, शाखा संरक्षक श्री प्रताप मेहता, सीए महेश बाबू गुप्ता, श्री विपिन मल्हन, श्री केशव गंगल, श्री एन.के. अग्रवाल, श्री रामरतन शर्मा, श्री राकेश कत्याल, श्री पंकज जिंदल, श्री मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- जंतर-मंतर विवाद के बीच रुचि तिवारी का नेहा बोरा पर सवाल—मेरे साथ हुई कथित बदसलूकी के समय महिला सुरक्षा कहां थी?रुचि तिवारी का दावा—महिला सुरक्षा के नाम पर राजनीतिक ‘विक्टिम कार्ड’ खेलकर युवाओं और जनता को गुमराह करने की कोशिश रिपोर्ट : रविंद्र आर्य नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर पिछले दो दिनों से चल रहे प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस पर महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच अब पत्रकार रुचि तिवारी ने ऑल…
- अजामिल उपाख्यान और नरसिंह अवतार के प्रसंग से भक्तिमय हुआ नोएडाश्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पितृ पक्ष में भागवत श्रवण का बताया विशेष महत्व नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस कथा पंडाल भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। कथा व्यास आचार्य…
- दान, भक्ति और भक्तवत्सल भगवान का संदेश देती है श्रीमद्भागवत कथा : आचार्य मनीष कौशिकश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा पंडाल नोएडा, संवाददाता। श्री राम रसायन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास परम पूज्य आचार्य मनीष कौशिक जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दान, भक्ति और भगवान के भक्तवत्सल स्वरूप की महिमा…
- जब-जब मुसीबत आई, तब-तब तुम याद आएनन्ही नायरा दुबे की सुरीली आवाज से झंकृत हुआ सैम सीनियर सिटिजन क्लब जबलपुर। साउथ एवेन्यू मॉल में आयोजित सैम सीनियर सिटिजन क्लब के विशेष कार्यक्रम में आठ वर्षीय नन्ही बालिका नायरा दुबे ने अपनी मधुर आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन जादूगर एस.के.…
- गैराज से पांच जैक व प्रेशर मशीन चोरी, एक आरोपी गिरफ्तारपंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण ●चोरी के सामान के साथ स्कूटी व घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद●पदमा। पदमा ओपी क्षेत्र में गैराज से जैक व प्रेशर मशीन चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान के साथ…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








