श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा पंडाल
नोएडा, संवाददाता। श्री राम रसायन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास परम पूज्य आचार्य मनीष कौशिक जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दान, भक्ति और भगवान के भक्तवत्सल स्वरूप की महिमा का श्रवण कराया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
कथा के दौरान आचार्य मनीष कौशिक जी महाराज ने कहा कि कलियुग में दान का विशेष महत्व है। शास्त्रों में दान को धर्म का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है। उन्होंने राजा बलि और भगवान वामन के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भक्त के सम्मान और उसकी मनोकामना पूर्ण करने के लिए स्वयं सृष्टि के स्वामी भगवान विष्णु ने वामन रूप धारण कर पृथ्वी पर अवतार लिया। इससे भगवान के भक्तवत्सल स्वरूप का परिचय मिलता है।
उन्होंने कहा कि दान केवल धन का ही नहीं होना चाहिए, बल्कि सेवा, समय, सद्भावना और समर्पण का दान भी महत्वपूर्ण है। सच्ची भक्ति मनुष्य को भगवान के निकट ले जाती है और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती है।
श्रीराम का चरित्र मानवता के लिए आदर्श
कथा व्यास ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम धर्म के साक्षात स्वरूप, त्याग की प्रतिमूर्ति, आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श राजा हैं। भगवान श्रीराम ने रावण जैसे अत्याचारी और अधर्मी का विनाश कर धर्म की स्थापना की तथा नारी सम्मान की रक्षा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि राम जन-जन के नायक हैं, राम भारत की आत्मा हैं और राम धर्म की मूर्ति हैं। भगवान श्रीराम का चरित्र संपूर्ण मानवता को मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
आचार्य मनीष कौशिक ने कहा कि रामायण और श्रीमद्भागवत जैसे दिव्य ग्रंथ केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं हैं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाले अमूल्य मार्गदर्शक हैं। इनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव, मर्यादा और आध्यात्मिक चेतना का विकास किया जा सकता है।
कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु
कथा के उत्तरार्ध में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आया, श्रद्धालुओं में उत्साह छा गया। भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ मंगल बधाइयां गाईं और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में पुष्पवर्षा की।
पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पूर्णावतार हैं, जो समस्त रसों से परिपूर्ण हैं। वृंदावन की मधुर रसधारा, गोपियों का निष्काम प्रेम और भगवान की दिव्य लीलाएं भक्तों को प्रेम, समर्पण और ईश्वर से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में प्रेम और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यही दिव्य रस भक्त के जीवन को आनंदमय बनाता है और उसे परमात्मा के प्रति समर्पण का मार्ग दिखाता है।
विश्व कल्याण की प्रार्थना
कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य नाम-संकीर्तन में भाग लिया। सभी ने समाज, राष्ट्र और संपूर्ण विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से मिले आध्यात्मिक संदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
- मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन-पूजन और विशाल भंडारासेक्टर-53 स्थित महानगर कार्यालय में जुटे सपाई, नेताजी के विचारों और सिद्धांतों पर चलकर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प समाज जागरण संवाददाता नोएडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन की ओर से सेक्टर-53 स्थित महानगर कैंप…
- जेवर के कनारसी में डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशानाकहा- 2045 तक भी सत्ता में आने के सपने देख रही समाजवादी पार्टी; सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद समाज जागरण संवाददाता जेवर/ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनारसी में रविवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. रत्नप्पा कुम्हार…
- महामाया फ्लाईओवर पर कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत, मथुरा जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदनराजेंद्र पाल गौतम, अनिल जयहिंद और जितेंद्र बघेल का जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत समाज जागरण संवाददाता नोएडा। सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में शामिल होने मथुरा जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का रविवार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं…
- फोर्टिस अस्पताल की पार्किंग से चुराई किआ सेल्टोस, सेक्टर-58 पुलिस ने कासगंज के तीन युवकों को दबोचाकंधे के इलाज के लिए अस्पताल आया था आरोपी, पार्किंग से उठाई कार की चाबी; दोस्त को बुलाकर दिया वारदात को अंजाम समाज जागरण संवाददाता नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से फोर्टिस अस्पताल की पार्किंग से चोरी…
- चोपन में भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागतभाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में श्याम लॉज में आयोजित हुआ स्वागत समारोह, सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन। समाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे चोपन/ सोनभद्र। भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह के चोपन आगमन पर भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








