दैनिक समाज जागरण**
**जेवर।** थाना जेवर पुलिस ने जमीनी विवाद में अपने सगे भाई की हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को वादी ने थाना जेवर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम नीमका निवासी **देवेन्द्र उर्फ देवू पुत्र उदय सिंह** ने रात में उसके पिता **भोले शंकर (52 वर्ष)** की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना जेवर में मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 के तहत धारा 103(1)/351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए देवेन्द्र उर्फ देवू को **चौरोली अंडरपास के पास से गिरफ्तार** कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार, आरोपी ने **जमीनी विवाद के चलते अपने सगे भाई भोले शंकर पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या** करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना जेवर में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र उर्फ देवू पुत्र उदय सिंह, निवासी ग्राम नीमका, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



