जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर राहत कोष में सहयोग की अपील, गोविंद बल्लभ पोरवाल ने दिए 21 हजार रुपये; 8 अक्टूबर को वैश्य समाज के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने का निर्णय
समाज जागरण/संदीप गर्ग
नोएडा, 4 अक्टूबर। पोरवाल समाज सेवा समिति नोएडा महानगर की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेक्टर-20 स्थित श्री हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकता मजबूत करने, संस्था का विस्तार करने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए राहत कोष को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य खुशी के अवसरों पर स्वेच्छा से राहत कोष में सहयोग करें, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
बैठक में नोएडा, खोड़ा, शाहदरा, दक्षिणपुरी और ख्याला सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। राहत कोष में सहयोग की शुरुआत करते हुए दक्षिणपुरी, दिल्ली निवासी गोविंद बल्लभ पोरवाल ने 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
शिक्षा, बेटियों के विवाह और इलाज में मिलेगी मदद
समिति के मुख्य संरक्षक एवं राष्ट्रीय चेयरमैन सुधीर चंद्र पोरवाल ने कहा कि राहत कोष में एकत्रित धनराशि का उपयोग गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद कन्याओं के विवाह, असहाय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और आर्थिक अभाव के कारण इलाज नहीं करा पाने वाले लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़कर सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष श्रीकांत पोरवाल ने सभी सदस्यों से संस्था की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और नए लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा, संस्कार, सहयोग और एकता को मजबूत करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है।
हर महीने होगी बैठक, मंडलों की कार्यकारिणी का होगा विस्तार
मुख्य संरक्षक एवं राष्ट्रीय चेयरमैन सुधीर चंद्र पोरवाल ने कहा कि नोएडा में प्रत्येक महीने बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे निकट भविष्य में एक बड़ा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
वरिष्ठ महासचिव ओम प्रकाश पोरवाल के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया कि जल्द ही सभी मंडलों की बैठक आयोजित कर उनकी सहमति से मंडलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ना और उसे सम्मान एवं सहभागिता का अवसर प्रदान करना है।
8 अक्टूबर को वैश्य समाज के साथ सौंपेंगे ज्ञापन
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय किया गया कि 8 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में वैश्य समाज के साथ मिलकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों और समाज के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने रखे विचार
बैठक में संरक्षक गोविंद पोरवाल, कोषाध्यक्ष मधुकांत पोरवाल, ओम प्रकाश पोरवाल, शिव प्रकाश पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पोरवाल, संगठन मंत्री नवीन पोरवाल, नोएडा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, वरिष्ठ महासचिव संदीप पोरवाल, महासचिव सुभाष पोरवाल, अरविंद कुमार पोरवाल (गुरुग्राम), युवा अध्यक्ष अमित पोरवाल (नोएडा), महिला अध्यक्ष ज्योति पोरवाल और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कनकलता पोरवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
बैठक में नारायण हरि पोरवाल, नरेश चंद्र पोरवाल, अशोक पोरवाल, शिवकुमार पोरवाल, राजेश गुप्ता, कुसुम गुप्ता, सुषमा पोरवाल, अरुण पोरवाल, मयंक पोरवाल, योगेश पोरवाल, रामशंकर गुप्ता, अवनीश कुमार पोरवाल, राजीव पोरवाल, पप्पू पोरवाल, गौरव गुप्ता, शिवानी पोरवाल, सरोजनी पोरवाल, अंजू पोरवाल, सपना गुप्ता, नीतू गुप्ता, तृप्ता पोरवाल, सुधीर कुमार, डॉ. चंद्रशंकर पोरवाल, अतुल गुप्ता, संजय पोरवाल, अमित पोरवाल बंटी, राकेश कुमार पोरवाल, राजेश कुमार पोरवाल, राजीव गुप्ता, नितिन पोरवाल, नरेश पोरवाल, सर्वेश पोरवाल, मुकेश पोरवाल और रविशंकर गुड्डू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
बैठक की शुरुआत महाराजा टोडरमल जी एवं माता लक्ष्मी जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद पदाधिकारियों, सदस्यों और अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोरवाल ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने समाज के लोगों से अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर सामाजिक सेवा के कार्यों में योगदान देने की अपील की। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने साथ बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया।
— सुधीर चंद्र पोरवाल
राष्ट्रीय संरक्षक एवं चेयरमैन, पोरवाल समाज सेवा समिति (पंजीकृत), दिल्ली
- पोरवाल समाज सेवा समिति की बैठक में राहत कोष बनाने पर जोर, जरूरतमंदों की मदद का संकल्पजन्मदिन और शादी की सालगिरह पर राहत कोष में सहयोग की अपील, गोविंद बल्लभ पोरवाल ने दिए 21 हजार रुपये; 8 अक्टूबर को वैश्य समाज के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने का निर्णय समाज जागरण/संदीप गर्ग नोएडा, 4 अक्टूबर। पोरवाल समाज सेवा समिति नोएडा महानगर की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेक्टर-20 स्थित श्री…
- शुकदेव आगमन, कपिल अवतार और शिव-सती चरित से भक्तिमय हुआ नोएडाश्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने किया भागवत महात्म्य का वर्णन, पितृ पक्ष में कथा श्रवण का बताया विशेष महत्व नोएडा, 3 अक्टूबर। भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में…
- नोएडा सेक्टर 37 वेडिंग जोन में 72 दुकानदारों की सूची पर उठे सवाल, 42 लोगों के आवंटन और पक्के निर्माणों की जांच की मांगवर्क सर्किल-2 का मामला: शिकायतकर्ता दिलीप कुमार ने सीईओ को पत्र लिखकर मांगे आवंटन आदेश और लाइसेंस का ब्योरा, 2018 के आवेदकों की स्थिति जांचने की भी अपील समाज जागरण | नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 में प्रदर्शित 72 दुकानदारों की सूची को लेकर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता दिलीप कुमार ने प्राधिकरण के…
- सोनभद्र: दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठाई भौमिक अधिकार की आवाज, कनछ गांव में मूल निवासी अधिकार मंच की बैठक433 गांवों में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख की भूमि पर संक्रमणीय भूमिधर अधिकार देने की मांग, ग्रामीणों ने साझा कीं समस्याएं समाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे चोपन (सोनभद्र)। परगना अगोरी, दुद्धी और सिंगरौली के 433 गांवों में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख की भूमि पर संक्रमणीय भूमिधर अधिकार दिए जाने की मांग तेज होने…
- सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: रोशन लाल यादवसोनांचल संघर्ष वाहिनी सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए बड़े आंदोलन का ऐलान सलैयाडीह में करमा पूजन एवं आदिवासी-मूल निवासी एकता समागम का आयोजन समाज जागरण | ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को करमा पूजन एवं आदिवासी-मूल निवासी एकता समागम…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








