google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मझवां उपचुनाव में भाजपा ने सुचिस्मिता पर पुनः जताया भरोसा


दैनिक समाज जागरण
कछवां (मीरजापुर) मझवां विधानसभा उपचुनाव में काफी जद्दोजहद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी गुरुवार की सुबह घोषित कर दिया है। भाजपा ने पुनः पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्या पर भरोसा जताया है। वर्ष 2017 से 2022 तक मझवां का प्रतिनिधित्व सुचिस्मिता मौर्या पहले भी कर चुकी हैं लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में यह सीट राजग गठबंधन की सहयोगी निषाद पार्टी को मिल गई थी जिससे सुचिस्मिता मौर्या का टिकट कट गया था। 2022 में निषाद पार्टी के प्रत्याशी के रूप में डाक्टर विनोद कुमार बिंद विधायक बने थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बिनोद बिंद भदोही लोकसभा सीट से सांसद चुन लिए गए थे जिससे उनके इस्तीफे से मझवां विधानसभा की सीट रिक्त चल रही थी। मझवां में 13 नवंबर को मतदान की तिथि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)