झारखण्ड की डीसीएम ट्रक में चावल के नीचे रखकर ले जाया जा रहा था गांजा।
ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। दुद्धी पुलिस ने शनिवार की रात एक बड़ी कार्रवाई में 10 कुंतल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक से गांजा बरामद किया, जिसमें चावल के बोरियों के नीचे गांजा छिपाकर रखा गया था।
दुद्धी कोतवाली के ठीक सामने शाम 7 बजे पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक चाय की दुकान पर कुछ देर से खड़ी थी। पुलिस को अपनी ओर आता देख चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने तिरपाल से ढके ट्रक की जांच की, जिसमें 40 बोरियों में 10 कुंतल गांजा लदा हुआ था। गांजा की बोरियां चावल की बोरियों के नीचे दबाकर रखी गई थीं। एक बोरी में लगभग 25 किलो गांजा भरा हुआ था। इसके अलावा ट्रक में 276 बोरियों में 82 कुंतल चावल भी लोड था।
पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की तस्करी की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।
दुद्धीपुलिस #गांजाबरामद #सोनभद्र #यूपीपुलिस #पुलिसकार्रवाई #ड्रग्सतस्करी #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #CrimeNews #NarcoticsCase
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



