google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुर्लिकोट थाना की बड़ी कार्रवाई: 1124 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिले के कुर्लिकोट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1124.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि यह कार्रवाई सघन वाहन जांच के दौरान की गई। बरामद शराब को अवैध रूप से बिहार में खपाने की तैयारी थी। कुर्लिकोट थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)