समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर (वाराणसी)
जंसा थाना क्षेत्र के लक्षिपुर (रामेश्वर) जंसा पुलिस ने अवैध चाइनीज मांझे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जंसा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध चाइनीज मांझे के साथ एक युवक खड़ा है जिस पर विश्वास करके पुलिस ने उक्त गांव के प्राइमरी स्कूल के पास से झोला लिए पैदल जा रहे एक युवक को रोककर पूछताछ के बाद झूले को चेक किया तो उसके अंदर रखें छोटे बड़े कुल 31 पुड़िया एवं खुले चार बंडल अवैध चाइनीज मांझा पाया गया। वहीं पुलिस के पूछताछ में युवक ने अपना नाम आनंद बिंद उम्र 26 वर्ष पुत्र केवल बिंद निवासी लक्षिपुर (रामेश्वर) बताया
पुलिस ने विभिन्न धारा में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



