google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीएचसी हरहुआ ओपीडी में ठंड बढ़ने से रोगियों में हुआ इजाफा।

*गुनगुने पानी संग ,ठंड से बचाव जरूरी।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। मौसम में लगातार ठंड व गलन बढ़ने से पीएचसी हरहुआ पर गुरुवार की ओपीडी में मौसमी रोगियों में इजाफा हुआ है।
आज 147नये व 40 पुराने मरीजों के साथ 55 रोगियों का जांच उपचार किया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों शीतकाल ठंड व गलन के मौसम में अधिकतर ,ठंड लगने, पेट दर्द ,बुखार खांसी ,जुकाम,दर्द सहित स्किन के मरीज अधिक हैं।
खांसी के लिए एम्ब्रोकसोल हाइड्रोक्लोराइड सीरप कारगर दवा उपयोग के संग मरीजों को गर्म भोजन, गुनगुना पानी सहित ठंड से बचाव की जानकारी मरीजों को दी जा रही है।
वहीं एआरवी के प्रथम और द्वितीय डोज के 38मरीजों को टीके लगाए गए। एक सामान्य प्रसव हुए हैं। वहीं ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।
पीएचसी हरहुआ प्रभारी संग चिकित्सक डॉ0 मनु चतुर्वेदी,मुख्य फार्मासिस्ट इम्तियाज सिद्दीकी, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, लैब सहायक लक्ष्मीनारायण ,लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,वार्ड ब्याय व स्टाफ नर्स संजू,अंजना व रोजमेरी बोथा उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)