संवाददाता राजा उर्फ़ इमरान। समाज जागरण
सोनभद्र। थाना मांची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2025 धारा- 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र बुटाई निवासी ग्राम बडागांव कला, थाना अधौरा, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 15000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मांची पुलिस द्वारा दिनांक 02.03.2025 को समय 20.30 बजे मांची मोड़ ग्राम सुअरसोत से वांछित/फरार 15000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र बुटाई को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



