समाज जागरण
विजय तिवारी
उमरिया
बता दे की मानपुर पुलिस के हाथो अवैध गांजा की बड़ी खेप लगी है लग्जरी वाहन में लाई जा रही गांजा की खेप को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर मानपुर थाना प्रभारी सुभाष दुबे व उनकी टीम ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ ,शहडोल के रास्ते मानपुर की तरफ आ रही गाड़ी क्रमांक एमपी 20 सी डी 1381 को जनाढ नदी ग्राम बिजौरी के पास रोका गया जिसमे गाड़ी चालक सहित 3 लोग और मौजूद थे गाड़ी व मौजूद लोगो की तलाशी ली गई तलाशी उपरांत वाहन से 2 पैकेट गांजे के गाड़ी की सीट के नीचे मिले जिसके बारे में कड़ाई से पूछने पर आरोपियों द्वारा अवैध गांजा होना बताया गया जिसे आरोपियों द्वारा उड़ीसा से लाना बताता गया जिसकी जप्ति की कार्यवहि मानपुर पुलिस द्वारा नए कानून के तहत की गई मानपुर पुलिस द्वारा मौका पंचनामा कर 10 किलो अवैध गांजा सहित एक लग्जरी कार और 4 आरोपियों जिनके नाम शुखेंद्र पटेल पिता ब्रजेंद्र पटेल उम्र 24 वर्ष विपरेंद्र पटेल पिता श्री राम कमल पटेल उम्र 22 वर्ष अंकित पटेल पिता रघुनाथ पटेल उम्र 23 वर्ष अभयराज पिता कमलाकांत पटेल उम्र 23 वर्ष सभी निवासी कठार को मानपुर पुलिया द्वारा जपति की कार्यवाही करते हुए विवेचना में ले कर कार्यवाही की जा रही है
उक्त कार्यवाही में मानपुर थाना प्रभारी श्री सुभाष दुबे , उप निरीक्षक राजेंद्र यादव सहायक उप निरीक्षक शेख शाहिद सहायक उप निरीक्षक राम सेवक पटेल प्रधान आरक्षक श्री प्रकाश शुक्ला प्रधान आरक्षक मिथलेश पटेल प्रधान आरक्षक दादूराम यादव की सराहनीय भूमिका रही
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



