भारत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 52वीं वाहिनी की बाहरी सीमा चौकी सिकटी व केलाबाड़ी के जवानों ने सीमा पर नेपाल एपीएफ के साथ मिलकर ज्वाइंट पेट्रोलिंग करते हुए कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की
सिकटी।
सोमवार को महेंद्र प्रताप, कमांडेंट 52वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, अररिया(बिहार) के निर्देशन में भारत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 52वीं वाहिनी की बाहरी सीमा चौकी सिकटी व केलाबाड़ी के जवानों ने सीमा पर नेपाल एपीएफ के साथ मिलकर ज्वाइंट पेट्रोलिंग करते हुए कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की। ज्वाइंट पेट्रोलिंग के बाद जानकारी देते हुए पार्टी कमांडर निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में दोनों पड़ोसी देशों के जवानों ने पगडंडियों, सड़कों, रास्तों आदि से चलते हुए बॉर्डर पीलर संख्या 160 से 160/1 (PP46) तक सटे सीमा क्षेत्रों में संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया। आगे उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक रूटीन वर्क की तरह है जिसके तहत तय समय पर दोनों देशों के जवान समन्वय स्थापित कर सीमा पर संयुक्त रूप से गश्ती अभियान चलाते हैं। जिससे सीमा पर असमाजिक तत्वों पर काबू पाने एवं सीमा क्षेत्रों में तस्करी व अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलती है। इस दौरान दोनों ओर से सीमा की सुरक्षा से जुड़े कई आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया गया। गश्ती अभियान में एसएसबी जवानों के साथ साथ 03वीं वाहिनी एपीएफ नेपाल के निरीक्षक अनोज कार्की सहित अन्य जवान शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



