केडीए विभाग में अरबों खरबों के घोटाले और भू माफियाओं संग भ्रष्टाचारियों का बना हुआ है बड़ा ठिकाना।
कानपुर विशेष संवाददाता। भ्रष्ट केडीए अधिकारी कश्यपकांत दुबे पर करोड़ों की अनियमितताओं, जांच दबाने और फर्जी मुकदमों के जरिए शिकायतकर्ताओं को डराने के लगे गंभीर आरोप। शिकायत पत्र के बड़े खुलासे कश्यपकांत दुबे को जोन-2 में प्रभावशाली पद पर बनाए रखने का आरोप। भ्रष्टाचार उठाने वाले निचले स्तर के कर्मचारियों की नौकरी तक खत्म। शिकायतकर्ता के अनुसार केडीए विभाग में फर्जी रजिस्ट्री गिरोह पर की जाए बड़ी कार्यवाही बिल्डर–टेंडर माफिया से मिलीभगत, करोड़ों के घोटाले,ईमानदार केडीए कर्मचारियों का गैर-जनपद स्थानांतरण, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी आज भी है सुरक्षित शिकायतकर्ता ने शासन से की मांग: कश्यपकांत दुबे सहित संदिग्ध अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए, विजिलेंस जांच लखनऊ को सौंपी जाए। यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर उठे सवाल छोटे कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई, लेकिन बड़े अधिकारियों की फाइलें आज भी वर्षों से दबाकर रखी गईं। केडीए में वर्षों से दबा बड़ा सिस्टमेटिक करप्शन हुआ उजागर। मामला अब शासन के उच्च स्तर तक पहुंचा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



