समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरीःब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने जयरामनगर, गतौरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की,धान बिक्री करने आए किसानों से धान बिक्री के संबंध चर्चा की ,छत्तीसगढ़ सरकार की किसानों के लिए चल रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दिया।
साथ ही किसानों को कोई दिक्कत न हो इस पर भी चर्चा कर मौके पर धान बेंच रहे किसानों से मुलाकात कर हाल चाल जाना और किसानों से विचार विमर्श किया। जिस दौरान जयरामनगर, गतौरा के उपस्थित किसानों ने कर्मचारियों के द्वारा धान खरीदी को लेकर संतोष जाहिर किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



