google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी । थाना क्षेत्र में अवैध नशे के विरुद्ध विशेष अभियान निजात चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में मस्तूरी पुलिस को ग्राम लावर में एक आरोपी के कब्जे से 16 लीटर अवैध शराब कच्ची महुआ को जप्त करने में सफलता मिली है। दिनांक 31 /0 3 / 2023 को मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लावर के शिव कुमार केंवट के सब्जी बाड़ी मे अवैध रूप शराब रखने की सूचना पर मस्तूरी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड करवाई किया गया।

जो मौके पर शिव कुमार केंवट पिता स्व,बिसउहा उम्र38वर्ष साकिन लावर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर मिला और उसके सब्जी बाडी को समक्ष गवाहन के चेक करने पर उसके बाड़ी छिपाये गये 20 लीटर क्षमता वाले पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन मे करीब 16 लीटर अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कीमती 3200रू मिले उक्त शराब के सबंध मे आरोपी को धारा 91 जाफौ की नोटिस देकर वैध कागजात पेश करने को कहने पर कोई कागजात नही होना लिखित मे दिये है।

उक्त शराब को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी शिवकुमार को गवाहों के समक्ष आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी प्रकाश कांत, प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे, आरक्षक कृष्ण कुमार महिलांगे, रामस्नेही साहू, शशीकरण, सुखदेव माण्ड्रे का सराहनीय योगदान रह।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)