समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा आदिवासी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर आम आदमी पार्टी की डॉ उज्वला ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है और कहा है कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर इस तरह के अनर्गल बयान दे रही है जो आदिवासी समाज का अपमान है ।
डॉ उज्वला ने भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास को भाजपा से निष्कासित करने की मांग करते हुए भाजपा को घमंड से बाहर आने की हिदायत दी हैं और कहां है भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर भाजपा नेता आदिवासियों का अपमान कर रहे है उनका आदिवासी प्रेम केवल दिखावा है।
आजकल भाजपा इसी तरह के बयान दे रही है शहर में भी कुछ दिनों पूर्व भाजपा ने ऑटो चालकों का अपमान किया था । बता दे कि वह प्रदेश के सर्व आदिवासी समाज के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने प्रदेश के एक प्रतिष्ठित टीवी न्यूज चैनल में 26 मार्च को डीबेट के दौरान सर्व आदिवासी समाज के लोगो को मिशनरियों का दलाल कहा गया है।
जिसके बाद प्रदेश के सर्व आदिवासी समाज भाजपा प्रवक्ता के प्रति आक्रोशित है। और समाज ने इसका विरोध करते हुए प्रदेश के हर जिले व ब्लाक में भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास के ऊपर मानहानि एवं अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुँचे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








